कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यूनिवर्सिटी के अंदर बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
कानपुर यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी ने बुधवार को सर्वेट क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक राकेश गौड़ (50) कानपुर विश्वविद्यालय में फाइनेंस विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे। बेटे अमन ने बुधवार 2.30 बजे बताया कि, पिता के ऊपर लगभग 30 लाख रुपए का कर्ज था। 5 से 7 लाख रुपए बैंक का कर्ज था और बाकि आपस के लोगों से कर्ज ले रखा था।