डुमरी: डुमरी नदी के समीप दिखा आकर्षक हुदहुद पक्षी, सुबह की सैर पर निकले युवाओं ने तस्वीरों में किया कैद
Dumri, Gumla | Oct 23, 2026 डुमरी नदी के समीप शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवाओं को एक आकर्षक पक्षी दिखाई दिया। पक्षी की अनोखी बनावट और सिर पर निकली खूबसूरत कलगी ने युवाओं का ध्यान आकर्षित किया। युवाओं ने बिना देर किए अपने मोबाइल फोन से पक्षी की तस्वीरें कैद कर लीं। तस्वीरों में दिखाई दे रहा पक्षी हुदहुद (हूपो) प्रतीत होता है। इसकी पहचान सिर पर पंखों की कलगी, लंबी और पतली