मऊरानीपुर: बारिश की मार से किसान बेहाल, मुआवजे को लेकर मऊरानीपुर तहसील में किसानों ने किया प्रदर्शन
मऊरानीपुर में लगातार बारिश से तिली, उड़द, मूंग और मूंगफली की फसलें बर्बाद होने पर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसान तहसील पहुंचे और एसडीएम-तहसीलदार को ज्ञापन देकर फसलों का सर्वे कराकर जल्द मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।