गुना नगर: भार्गव कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में कैद
गुना की भार्गव कॉलोनी में सुबह 7:30 बजे घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब 3 लाख रुपये कीमत का मंगलसूत्र लूट लिया। पीड़िता प्रेमा बाई का आरोप है कि वारदात से पहले एक युवक रेकी करता दिखाई दिया था। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।