बस्तर ब्लॉक के कुंगारपाल में बस्तर सेवक मंडल एवं महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सुपरवाइजर माया यादव सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर था।