लटेरी: मुरवास थाना क्षेत्र की ग्राम छीरारी के पास से पुलिस ने 2 किलो 950 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Lateri, Vidisha | Jan 31, 2024 ग्राम छीरारी के पास से एक आरोपी को पुलिस ने 2 किलो 950 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी का नाम राकेश लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी पहाडगढ थाना सुठालिया का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।