कोंडागांव: फोटकी नाला पर पुलिया निर्माण में देरी, हर बारिश में कट रहा मड़ागांव का मुख्यालय से संपर्क; निर्माण की उठाई मांग
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत मड़ागांव में बावड़ी मड़ागांव के बीच स्थित फोटकी नाला पर भारी बारिश के दौरान हर साल बाढ़ की स्थिति बन जाती है, जिससे कोंडागांव मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन, स्वास्थ्य और जरूरी कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फोटकी नाला पर पुलिया न