सदर: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर वाराणसी में कांग्रेस ने ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली, हनुमान चालीसा का किया पाठ
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित प्रकरण के विरोध में मंगलवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने तुलसी मानस मंदिर से सेनापति बनकटी हनुमान मंदिर तक ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।