सरदारशहर: भोजरासर में आपणी योजना की पाइपलाइन लीक, सड़क पर जलभराव से ग्रामीण नाराज
सरदारशहर। भोजरासर गांव में आपणी योजना की पाइपलाइन लीक होने से मेगा हाईवे पर पानी जमा हो रहा है और सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। लीकेज से गांव के 100 से अधिक घरों में जलापूर्ति भी प्रभावित है। ग्रामीण भागीरथ शर्मा ने बताया कि PHED अधिकारियों को कई बार सूचना दी, पर कार्रवाई नहीं हुई।