ग्राम पंचायत पठा में निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए बने प्रतीक्षालय को तोड़कर उसकी जगह दुकानों का निर्माण कराया गया, जबकि मनरेगा के तहत नहर निर्माण कार्य में दूसरी पंचायत के मजदूरों से काम कराया गया।