बहराइच: सिद्धनाथ मंदिर में महामंडलेश्वर ने प्रेस वार्ता में नगर पालिका परिषद पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप को बताया निराधार
सोमवार को सिद्धनाथ मंदिर में महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज ने एक प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नगर पालिका परिषद पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मौजूदा नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में शहर का चौमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते 3 वर्षों में शहर का विकास हुआ है।