बरौनी: राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बिहट चौक के पास ट्रैक्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बिहट चौक के समीप बीच सड़क पर चलती हुई एक ट्रैक्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।यह घटना शनिवार को शाम के छह बजे की है। इस दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।घायल का अस्पताल में ईलाज करवाया जा रहा है।