बरौनी: सिमरिया गंगा घाट पर सर्वमंगला परिवार ने भव्य सत्संग का आयोजन किया, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए
सिमरिया गंगा घाट पर सर्वमंगला परिवार के द्वारा रविवार को दिन के नौ बजे से भव्य सत्संग का आयोजन हुए।जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु एवं साधु महात्मा शामिल हुए। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि सिमरिया गंगा घाट आदि कुंभस्थली के साथ-साथ प्रसिद्ध गंगा घाट और शक्ति स्थल है और यहां इस प्रकार के भव्य कार्यक्रम लोक कल्याण हेतु आयोजित किए जाते हैं।