किरनापुर: किरनापुर के कटंगी गांव में जल गंगा अभियान, पेयजल जांच और स्वच्छता पर ज़ोर
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को जिले के किरनापुर विकासखंड के कटंगी ग्राम में विभिन्न गतिविधियां दोपहर लगभग 12 बजे आयोजित की गईं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालाघाट उपखंड किरनापुर की ब्लॉक समन्वयक श्रुति डहाटे द्वारा स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र में फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और एफटी