ढीमरखेड़ा: सिलौंडी में श्री हनुमान जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित
सिलौंडी के प्रसिद्ध श्री बालाजी दरबार सिलौंडी में 1 अप्रैल, बुधवार को 24 घंटे के अखंड श्री रामचरित मानस पाठ के साथ एक नए उत्साह की शुरुआत होगी द्वितीय दिवस पर 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान चालीसा, महाआरती, महाभोग के पश्चात श्री हनुमान प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सायंकाल 4 बजे एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा।