बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन के कारण 25 अप्रैल की छुट्टी रद्द, समारोह की तैयारी तेज़
Bodh Gaya, Gaya | Apr 24, 2026 मगध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले प्रथम पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विश्वविद्यालय ने 25 अप्रैल को पूर्व घोषित छुट्टियों को रद्द कर दिया है, ताकि सम्मेलन की तैयारियों को समय पर पूरा किया जा सके।इसी क्रम में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने की।