घोड़ाडोंगरी: दुर्गापुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
दुर्गापुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। चोपना पुलिस ने बुधवार को युवक के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर के पास मंगलवार शाम को एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार बादलपुर गांव निवासी कार्ति सुंदर राय की मौत हो गई थी।