बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से चुरामनपुर तक NH-922 पर लगा जाम, भरौली में जाम के कारण आवागमन प्रभावित, लोग परेशान
Buxar, Buxar | Oct 7, 2024 उत्तर प्रदेश के भरौली में ट्रको के जाम के कारण जिले के वीर कुंवर सिंह सेतु से चुरामनपुर तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. जाम की समस्या सोमवार को करीब 3 बजे सुबह में लग गई जो अभी भी बनी हुई है. दो कतारों में वाहन आगे निकलने के क्रम में सज गया है. जिसके कारण गंगा सेतु से होते हुए बक्सर गोलंबर एवं पटना बक्सर NH-922 फोर लेन पर चुरामनपुर तक जाम लग गया है.