पटना ग्रामीण: नीट छात्रा मामले को लेकर राजद महिला प्रकोष्ठ ने इनकम टैक्स गोलंबर पर निकाला आक्रोश मार्च
इनकम टैक्स गोलंबर पर राजद की महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे भारी संख्या में राजद की महिला कार्यकर्ताएं सड़क पर उतरी। नीट छात्रा के साथ बलात्कार और संदिग्ध मौत मामले के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। मौके पर महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें घर से निकलने में अब असहज महसूस होता है।