पटना ग्रामीण: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के सीवी रमन हॉस्टल में बमबाजी और फायरिंग, दो छात्र घायल
पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा घाट पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे बड़ी हिंसक घटना सामने आई है। जहां लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर सीवी रमन हॉस्टल में मंगलवार की देर रात बमबाजी और गोलीबारी की गंभीर घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में मौजूद कुछ छात्रों द्वारा अचानक बम फेंके गए और फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी