कोरबा जिले में काम के बढ़ते दबाव और संसाधनों की कमी को लेकर पटवारी संघ लामबंद हो गया है। जिला स्तरीय बैठक में जिलेभर के पटवारियों ने अपनी समस्याओं पर नाराजगी जताई। पटवारियों का आरोप है कि डिजिटल गिरदावरी, एग्रीस्टैक और नक्शा बटांकन जैसे अतिरिक्त काम बिना पर्याप्त संसाधन और समय के कराए जा रहे हैं। बारिश के बीच फील्ड में काम करने के साथ समय से पहले टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है। संघ ने अतिरिक्त काम का दबाव कम करने और संबंधित विभागों को उनके काम सौंपने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
Korba, Korba | Aug 24, 2026