कोल: नुमाइश मैदान, बीजेपी की पहचान झूठ और लूट से बनी है जितने भ्रष्टाचारी हैं सब बीजेपी के गोदाम में पहुंच गए-अखिलेश
Koil, Aligarh | Apr 23, 2024 लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और अलीगढ़ में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अलीगढ़ पहुंचे। अखिलेश यादव ने मंच से हुंकार भरते हुए ने कहा कि बीजेपी की पहचान झूठ और लूट से बनी हुई है अब जितने भी भ्रष्टाचारी है सब बीजेपी के गोदाम में पहुंच गए हैं।