सहसवान: दहगवाँ क्षेत्र में पूर्व प्रधान की मौत से गाँव में शोक की लहर, घर में मचा कोहराम
दहगवाँ ब्लॉक क्षेत्र के गाँव करियावैन गाँव का पूरा मामला है जहाँ 03 बार के ग्राम प्रधान रह चुके सुरेश यादव की बीमारी के चलते निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक सुरेश यादव दवा 15 दिन से बीमार चल रहे थे। बताया गया कि काला पीलिया होने की वजह से उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को शाम लगभग 4:30 मिनट पर उनकी मौत हो गयी।