खरगोन जिले में जनगणना का दूसरा चरण जारी है। इस चरण में 4111 प्रगणक और 685 सुपरवाइजर 15 हजार से अधिक घरों में जानकारी जुटा चुके हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी घरों की नंबरिंग और नक्शों का सत्यापन किया गया। जिले में 30 मई तक हर घर और हर व्यक्ति का डेटा संग्रहण किया जाएगा।