मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ नगर में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक घर के अंदर अचानक विशालकाय मगरमच्छ घुस आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घर के अंदर सीढ़ियों पर बैठे इस विशाल जलदैत्य को देखकर परिवार के लोगों की चीख निकल गई। गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार ने सूझबूझ दिखाई और सुरक्षित बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर लिया।
यह पूरी घटना नारायणगढ़ निवासी शैलेन्द्र पाटीदार के घर की है। शैलेन्द्र ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी किचन में चाय बनाने जा रही थीं, तभी घर के अंदर चढ़ने वाली सीढ़ियों पर उनकी नजर एक बड़े जानवर पर पड़ी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि वहां एक बड़ा मगरमच्छ बैठा हुआ था। यह देखते ही पत्नी घबराकर तुरंत दौड़ते हुए बाहर आईं और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी।
Korba, Korba | Aug 3, 2026