चौरीचौरा: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक का हुआ सम्मान
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित एलपीके इंटर कालेज के शिक्षक महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी के सम्मान में सोमवार को विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रबन्धक सुखदेव सिंह मजीठिया सहित पूरे विद्यालय परिवार ने उनको माला पहनाकर सम्मानित कियाइस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करना पूरे क्षेत्र का गौरव है।