मांगरौल: हिंगोनिया रोड पर साइड देने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नाले में पलटी, नहीं हुई कोई जनहानि
Mangrol, Baran | Apr 11, 2026 बोहत कस्बे में सरसों के भूसे से ओवरलोड भरी एक ट्रैक्टर ट्राली हिंगोनिया रोड पर अस्पताल के सामने साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस घटना में ट्राली और भूसे में नुकसान हुआ है गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने सामने से आ रहे वाहन को साइड देने का प्रयास किया इस दौरान नाल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।