लोहाघाट: चंपावत में बुजुर्ग महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया, इलाज के बाद हालत में सुधार
चंपावत के कामाज्यूला गांव में 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ गलती से सेवन कर लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया। चिकित्सकों ने सतर्कता बरतने की अपील की है।