गोरौल: बिहार दिवस पर गोरौल के उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलबर घाट में साइकिल रैली का आयोजन
बिहार दिवस के दूसरे दिन गोरौल प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलबर घाट में सोमवार को 9 बजे दिन में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने किया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ अपने पोषक क्षेत्र में भ्रमण किया।