बंशीधर नगर में चोरों का तांडव, तीन गांवों के पांच घरों में लाखों की चोरी
छठ पूजा के दौरान घरों में ताला बंद कर घाट गए थे लोग, करीब पांच लाख के जेवरात और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ; सप्ताहभर में कई वारदातों से ग्रामीणों में दहशत
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। रविवार की रात चोरों ने तीन गांवों के पांच घरों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, पिछले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्र में हुई लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
Garhwa Police #nagaruntari #garhwa #jharkhand #viral #CrimeNews
Kanke, Ranchi | Nov 17, 2026