सदर: बीएचयू में संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, अजय राय ने दिया समर्थन, नियमितीकरण की उठी मांग
Sadar, Varanasi | Apr 22, 2026 वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित मधुबन पार्क में पिछले 15 दिनों से दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। लगातार चल रहे धरने के दौरान कई कर्मचारियों की तबीयत भी खराब हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।