शिवपुरी नगर: विश्वासघात: ड्राइवर लेकर फरार हुआ बस, गुरुग्राम में गिरवी रख गायब; मालिक ने दर्ज कराई FIR
शिवपुरी शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक बस मालिक की शिकायत पर उसके पूर्व ड्राइवर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ड्राइवर पर बस वापस न करने और उसे कथित तौर पर गुरुग्राम में गिरवी रखने का आरोप है। गुरुवार की दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस के अनुसार, सईसपुरा पीपल वाले कुआं निवासी 33 वर्षीय मुकेश खटीक ने शिकायत दर्ज कराई। मुकेश बस संचालन का कार्य करते हैं