भरथना: लखना के समीपवर्ती ग्राम बरौली में सांप के डसने से मनरेगा मजदूर की हुई मौत
महेवा ब्लांक क्षेत्र के ग्राम पंचायत असदपुर के मजरा बरौली में मनरेगा में काम करने के दौरान सांप के डसने से 40 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उपचार के लिए उसे लखना के बाद ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार से घर लौटने के बाद रात में उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। सुनील कैंसर से भी पीड़ित बताया गया है।