मंझनपुर: केशव मौर्य के जन्मदिन पर मंझनपुर भाजपा कार्यालय में गूंजा सुंदरकांड, कार्यकर्ताओं के साथ मनाया उत्सव
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ किया गया तथा उपमुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को भोजन भी कराया गया।