डौण्डीलोहारा: वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया गया न्योता
नगर पंचायत डौंडी लोहारा अध्यक्ष और जनप्रिय युवा नेता लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के नेतृत्व में जिला गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें 24 जून को नगर में आयोजित होने वाले वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।