गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के व्हाइट हाउस कंपाउंड के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने बिजली खंभे में मारी टक्कर,CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गया शहर के व्हाइट हाउस कंपाउंड के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शुक्रवार की सुबह 8 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया।हाईवा तेज गति से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खंभे से जा टकराया।