बक्सर: रामरेखाघाट पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद का अभियान, सड़क हुई अतिक्रमण मुक्त
Buxar, Buxar | Feb 7, 2026 बक्सर नगर परिषद ने शनिवार को 3:00 बजे अपराह्न में ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले रामरेखाघाट पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर लगाये गये दुकानों को शांतिपूर्ण तरीके से हटवाया गया।नगर परिषद के कर्मी जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे, जहां सड़क के किनारे स्टील पाईप के सहारे बेरिकेडिंग की गई है।