लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर-13 में नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वाटर कूलर में करंट उतर आने से 9 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद नगर पंचायत की लापरवाही और सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।