सिंगरौली: गोनर्रा तिराहे पर शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों के मोबाइल जलकर हुए खाक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
श्रद्धा मोबाइल केंद्र में शुक्रवार शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई।आग ने पूरी दुकान को अपने चपेट में ले लिया। सुबह जब झाड़ू लगाने एक व्यक्ति वहां पहुँचा तो उसने शटर के अंदर धुआं उठते देखा। मोबाइल केंद्र संचालक ने बरगवां थाने में आग की जानकारी दी। तुरंत डायल 100 समेत प्रभात गस्त में लगे सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह एवं आरक्षक संदीप पांडे को घटनास्थल पर भेजा। जहां पहुंच उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा करीब 9 लाख का मोबाईल व अन्य सामान जलकर खाक हो गया था।