गोपालगंज: उत्पाद विभाग की टीम ने शराब मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया
गोपालगंज जिले के विभिन्न जगहों से उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब के मामले में सात आरोपी को गिरफ्तार किया है।वहीं गिरफ्तार सभी आरोपी से उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ करने के बाद उन्हें सोमवार की दोपहर 2:00 बजे गोपालगंज सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी है।