गोपालगंज: हरपुर गांव से पुलिस ने 15 लीटर शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया
नगर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक महिला को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि रविवार की रात को पुलिस ने छापेमारी कर हरपुर गांव निवासी प्यारी देवी के घर के पास स्थित झोपड़ी से 15 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही प्यारी देवी को गिरफ्तार कर लिया।