गोपालगंज: गोपालगंज में ट्रैफिक पुलिस का वाहन जांच अभियान, ₹2 लाख 32 हजार 500 का जुर्माना वसूला
गोपालगंज शहर सहित पूरे जिले में ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार के दोपहर 3:00 बजे वाहन जांच अभियान चलाया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने 2 लाख 32 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला है। बताया जाता है कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद गोपालगंज शहर सहित पूरे जिले में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया है। इसकी जानकारी ट्रैफिक डीएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने दी है।