भीलवाड़ा: स्वामी डॉ. निर्मल दास जी महाराज ने कहा, शिवपुराण के श्रवण से धर्म, भक्ति और सदाचार की दिशा मिलती है
सनातन सेवा समिति, हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं महामंडलेश्वर स्वामी श्री हंसराम जी उदासीन महाराज के सान्निध्य में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस व्यासपीठ से उदासीन संस्कृत विद्यालय, काशी (उ.प्र.) के प्रख्यात विद्वान कथाव्यास स्वामी डॉ. निर्मल दास जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा का विस्तृत वर्णन किया