कायमगंज: गांव नगला दमू में लकड़ी ठेकेदारों ने बिना अनुमति के 100 से अधिक सागौन के पेड़ काटे, ग्रामीणों की शिकायत पर जांच शुरू
ब्लाक शमशाबाद के ग्राम नगला दमू में लकड़ी ठेकेदारों ने बिना अनुमति के 100 से अधिक सागौन के पेड़ काट डाले। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की थी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।बताया कि यहां तीन बीघा भूमि के पेड़ लगे थे ठेकेदारों ने तीन दिन पहले रात के समय बिना अनुमति पेड़ों की कटाई शुरू कर दी थी। वन विभाग दरोगा ने मौके पर पहुंचकर कटाई रूकवाई थी।