बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम ने हरी झंडी दिखाकर एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया
बहराइच। पशुधन को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए जनपद में व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।