कौआकोल: जनता दरबार के दिन भी प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय बंद रहता है, सरकारी आदेश केवल कागजों तक सीमित
Kawakol, Nawada | May 11, 2026 कौआकोल राज्य सरकार द्वारा सात निश्चय पार्ट-3 के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। बावजूद इसके प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय में सरकार के आदेश का पालन होता नजर नहीं आ रहा है।