जमुई: भाकपा-माले की जोन बैठक संपन्न, छात्र लाठीचार्ज की निंदा; 24 जुलाई को चकाई अंचल पर धरने का ऐलान
Jamui, Jamui | Jul 23, 2026 भाकपा-माले जमुई जोन की दो दिवसीय बैठक गुरुवार दोपहर 1 बजे के करीब नीरज होटल में शंभू शरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया गया। नेताओं ने बुलडोजर कार्रवाई व पुलिस दमन के खिलाफ आंदोलन तेज करने की घोषणा की।