अररिया: भनसीया में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष से तीन महिलाएं घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 19, 2026 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भनसीया वार्ड संख्या 06 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक पक्ष से तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल तीनों महिला का इलाज किया जा रहा है।