डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि बागमती और बूढी गंडक नदी की सभी बांध सुरक्षित हैं हालांकि अचानक पानी बढ़ने के कारण लोगों के फंस जाने की संभावना को देखते हुए लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर रहने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन पूर्व से ही पूरी तरह से तैयार है।