समस्तीपुर: मंगल पेठिया बथुआ बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या, सास एवं ननद पर हत्या का आरोप
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मंगल पेठिया बथुआ बुजुर्ग गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के मर्जी के खिलाफ 2 साल पहले अंतरजातीय शादी कर अपनी पत्नी को घर में रखा था। अखिलेश ने बताया कि सोमवार की सुबह 2:30 एवं 3:00 बजे के बीच उनकी मां एवं बहन ने मिलकर उनकी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दिया है।